राज्यपाल ने किया 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान, नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई जाएगी शपथ

टीआरपी डेस्क। देश के सबसे छोटे राज्‍य गोवा विधानसभा चुनाव में 40 में से 20 सीटों के साथ बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर रही है। गोवा के राज्यपाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान किया है।

राज्य में बीजेपी बहुमत से एक सीट दूर रह गई। लेकिन 3 निर्दलीय और महाराष्‍ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो विधायकों से मिले समर्थन के बाद राज्‍य में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। गोवा में पहली बार आम आदमी पार्टी के दो प्रत्‍याश‍ियों ने जीत तो दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली है।

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को राज्य की कुल 40 में से 20 सीटों पर जीत मिली है, जबकि बहुमत आंकड़ा 21 है। इस तरह गोवा में बीजेपी पूर्ण बहुमत से महज एक कदम दूर रह गई है।

उपमुख्यमंत्री मनोहर अजगांवकर को विपक्ष के नेता व कांग्रेस उम्मीदवार दिगंबर कामत ने मडगांव विधानसभा सीट से तकरीबन 6,000 मतों के बड़े अंतर से हराया। अजगांवकर पारंपरिक रूप से उत्तरी गोवा के परनेम से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन इस बार भाजपा ने उन्हें दक्षिण गोवा में मडगांव से उतारा था। कामत 1994 से विधानसभा में मडगांव का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली मंत्रिपरिषद में दूसरे उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत कावलेकर क्यूपेम में कांग्रेस प्रत्याशी अल्टोन डी’कोस्टा से हार गए हैं. वह 2017 में कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते थे। इसके बाद वह नौ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्हें उपमुख्यमंत्री का पद दिया गया। पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ने वाले कोस्टा ने कावलेकर को 3,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।