GST Raid: घर में नहीं मिला कुछ तो GST की टीम ने तोड़ दी दिवार... निकले 3 करोड़ रुपए

टीआरपी डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। GST विभाग की टीम ने यहां एक बिजनेसमैन के घर छापेमारी की। इस दौरान घर से तो कुछ नहीं मिला मगर घर की दिवार से GST की टीम ने 3 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। दरअसल यह मामला फरीदाबाद के सेक्टर 9 का है।

गुरुवार की देर रात जीएसटी की टीम बिजनेसमैन के घर छापेमारी की। इस दौरान टीम को 3 करोड़ रुपये कैश मिला। GST की टीम ने बरामद तीन करोड़ रुपये के कैश को इनकम टैक्स की टीम को सौंप दिया है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किए बिना वह कई कंपनियां चला रहा है। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन के पास 6 फैक्ट्रियां हैं।

इनकम टैक्स की टीम अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुतबिक, जीएसटी विभाग की टीम ने बिजनेसमैन के घर की दीवार को तोड़कर इतने सारे कैश बरामद किए। तीन करोड़ रुपये गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।