गुजरात चुनावः कांग्रेस को 24 घंटे में लगा दूसरा झटका

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक नया झटका लग रहा है। गुजरात के तलाला सीट से कांग्रेस विधायक भगवान बराड़ ने सभी पदों से इस्तीफा दे बीजेपी का दामन थाम लिया है।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस को लगातार दूसरे दिन झटका देते हुए उसके वरिष्ठ विधायक भगवान बराड़ ने बुधवार को विधायक पद तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।  गिर सोमनाथ जिले में तलाला सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बराड़ ने कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर तथा अध्यक्ष नीमाबेन आचार्य को भी इस्तीफा सौंपा।
    
बराड़ ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों से विचार-विमर्श करने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया तथा वह चुनावी टिकट पाने की बिना किसी पूर्व शर्त के भाजपा में शामिल होंगे।
    
बता दें कि इससे एक दिन पहले कांग्रेस विधायक तथा आदिवासी नेता मोहनसिंह राठवा ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था तथा भाजपा में शामिल हो गए थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।