अहमदाबाद। पैसों के लिए एटीएम फिर पानी के लिए वाटर एटीएम के बाद अब मेडिकल टेस्ट के लिए हेल्थ एटीएम(Health ATM) आ गया। चौंकिए मत…
इस हेल्थ एटीएम(Health ATM) से 40 तरह के मेडिकल टेस्ट हो सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे गुजरात के भावनगर के महुआ इलाके से शुरू किया जाएगा।
यह हेल्थ एटीएम(Health ATM) चेकअप करके कुछ ही समय में रिपोर्ट दे देती है। इसे इंटरनेट से जोड़ा गया है, जिससे मोबाइल और ई-मेल पर रिपोर्ट भेजी जा सकती है। इसे स्टार्ट-अप कंपनी ‘योलो’ ने तैयार किया है। जिला विकास अधिकारी वरुण कुमार बरनवाल ने कहा- “हेल्थ एटीएम(Health ATM) बेसिक टेस्ट से लेकर वजन, ब्लड प्रेशर, टैंपरेचर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, ईसीजी, यूरिन और आंख-त्वचा से जुड़े 40 तरह के टेस्ट कर सकती है।”
लोग डॉक्टर से आॅनलाइन ले सकेंगे परामर्श:
जिला विकास अधिकारी वरुण कुमार बरनवाल ने कहा कि एटीएम की यह सुविधा श्यामाप्रसाद मुखर्जी अर्बन हेल्थ योजना के तहत उपलब्ध कराने की योजना है। मंजूरी मिलते ही महुआ इलाके में काम शुरू कर दिया जाएगा। योजना शुरू होते ही हेल्थ एटीएम(Health ATM) के माध्यम से ग्रामीण डॉक्टर से आॅनलाइन परामर्श ले सकेंगे। उनकी तमाम जरूरी जांच इस मशीन के माध्यम से हो जाया करेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में आया अजीबोगरीब मामला, आप तो मर चुके हैं वोट नहीं डाल सकते

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।