तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, अब तक 11 की मौत, 14 घायल… पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, अब तक 11 की मौत, 14 घायल… पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री (Fire in cracker Factory Tamil Nadu) में शुक्रवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि विरुधुनगर स्थित इस फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही फायर फाइटर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सहायता कोष के जरिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने विस्फोट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब पटाखों को तैयार करने के लिए कुछ कैमिकल्स को मिलाया जा रहा था। अग्निशमन सेवा कर्मियों के हवाले से शुरुआती खबर में विस्फोट में करीब 10 लोगों के घायल होने की बात कही गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया ‘तमिलनाडु के विरुधनगर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगना दुखद है. इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ मेरी सांत्वनाएं हैं। उम्मीद करता हूं कि जो घायल हुए हैं, वे जल्द ही स्वस्थ होंगे।’ पीएम ने जानकारी दी कि अथॉरिटीज घटना में प्रभावितों की मदद करने के लिए काम कर रही हैं।

पीएमओ ने बताया ‘PMNRF से तमिलनाडु के विरुधनगर में जान गंवाने वालों के करीबी परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे को स्वीकृति मिली है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।