यहां ED को रेड में मिला करोड़ों का बेहिसाब सोना और नकदी

वेब डेस्क। ईडी की टीम ने महाराष्ट्र में तलाशी अभियान चलाया है। इसके तहत मुंबई और नागपुर के 15 अलग-अगल स्थानों में छापेमारी की गई है। इस दौरान पंकज मेहदिया, लोकेश और कथिक जैन की ओर से किए गए निवेश धोखाधड़ी के संबंध में सर्वेक्षण किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अब तक ईडी की टीम ने 5.51 करोड़ रुपये के बेहिसाब आभूषण और 1.21 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है। जांच एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार पंकज मेहदिया, लोकेश जैन और कार्तिक जैन के आवास समेत तमाम ठिकानों पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम को 5.51 करोड़ के सोने और हीरे के आभूषण, करीब 1.21 करोड़ की नकदी, डिजिटल उपकरण और कई दस्तावेज मिले हैं।

जांच एजेंसी की मानें तो ईडी ने पंकज नंदलाल मेहदिया, लोकेश संतोष जैन, कार्तिक संतोष जैन, बालमुकुंद लालचंद कील, प्रेमलता नंदलाल मेहादिया के खिलाफ सीताबुल्दी पुलिस स्टेशन नागपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। इससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। ईडी की जांच में सामने आया कि पंकज नंदलाल मेहदिया अन्य सहयोगियों के साथ एक पोंजी योजना चला रहे थे। 2004 से 2017 के बीच किए गए निवेश पर टीडीएस की कटौती के बाद 12 फीसदी सुनिश्चित लाभ देने का वादा करके विभिन्न निवेशकों को लुभाते थे।

See also  रैलियों और बैठकों में भाग नहीं ले सकेंगे टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।