योगी सरकार 2.0: थानों में लाइन लगाकर हाजिरी लगाते दिखें हिस्ट्रीशीटर, "अपराध नहीं करूंगा" लिखें पर्चे लेकर पहुंचे अपराधी

नेशनल डेस्क। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार 2.0 के एक्शन में आते ही सभी गुंडे-बदमाश लाइन में आते नजर आ रहे है। पिछले कुछ दिनों से यूपी में कुछ हिस्ट्रीशीटर एक बार फिर पुलिस स्टेशन में लाइन लगाकर हाज़िरी देते नजर आए।

दरअसल, यूपी के सहारनपुर के अलग-अलग थानों में तीन दिनों के अंदर लगभग दो दर्जन हिस्ट्रीशीटरों ने आगे कभी अपराध न करने की कसम खाकर थाने में हाज़िरी लगाई। कुछ ऐसा ही हाल अन्य थानों का भी है, जहां हिस्ट्रीशीटर हाजिरी लगाकर भविष्य में अपराध करने की शपथ लेते दिखे। अबतक चिलकाना थाना में 10 से 11, गागलहेडी में 8 जबकि सरसावा थाना में 4 अपराधियों ने हाजिरी लगाई है।

थाना गागलहेडी में 8 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने थाने में पहुंच कर अपराध से तौबा की। 4 हिस्ट्रीशीटर तो अपने हाथ में ‘अपराध नहीं करूंगा’ लिखे पर्चे लेकर पहुंचे।

वहीं सोमवार को थाना सरसावा में 4 शातिर अवैध शराब का व्यापार करने वाले अपराधियों ने पहुंच कर भविष्य में अपराध ना करने की कसम खाई। यह सब थाना सरसावा क्षेत्र में अवैध शराब के काम में लिप्त थे। खास बात तो यह यही कि चारों शातिर थाने में अपनी मां के साथ पहुंचे थे। अपराधियों ने अपराध से तौबा करते हुए माफी मांगी और कहा कि हम आगे से कोई अपराध नहीं करेंगे।

See also  अगले 5 साल में बस्तर होगा देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग, बस्तर ओलंपिक समापन में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

एसपी सिटी ने बताया कि हर थाने के हिस्ट्रीशीटर की निगरानी रखी जाती है। अब जब वार्षिक निगरानी शुरू की गई है तो कुछ हिस्ट्रीशीटर अपने आप लाइन लगा कर थाने पहुंच रहे हैं। अपराधियों ने कहा है कि अब हम कभी अपराध नहीं करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।