नई दिल्ली। देश में इस वक्त सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ रहा, बल्कि आम आदमी की रसोई और मासिक बजट का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित आधिकारिक आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि आम जनता पर चौतरफा आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में खुदरा महंगाई दर बढ़कर पिछले 16 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ टमाटर और अदरक जैसी रोजमर्रा की खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आया भारी उछाल है।

खाद्य महंगाई का डरावना आंकड़ा: 4.78% पर पहुंची दर

अगर सिर्फ खाने-पीने की चीजों (Food Inflation) की बात करें, तो यह आंकड़ा बेहद डरावना है। खाद्य महंगाई बीते माह बढ़कर 4.78 फीसदी पर पहुंच गई, जो अप्रैल में 4.20 फीसदी थी।

पर्सनल केयर और सर्विसेज में रिकॉर्ड उछाल: व्यक्तिगत देखभाल, सामाजिक सुरक्षा और अन्य विविध वस्तुओं एवं सेवाओं की श्रेणी में सालाना आधार पर 18.46 फीसदी की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।

बाहर खाना भी हुआ महंगा: रेस्टोरेंट और होटल जैसी सेवाएं 5.75 फीसदी और पान-तंबाकू की कीमतें 4.83 फीसदी बढ़ गई हैं।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।