नई दिल्ली। महंगाई से जूझते आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आगामी महीनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जून से दीपावली (20 अक्टूबर) तक रेपो रेट में कुल 0.50% की कटौती की संभावना है। इसका सीधा असर होम लोन, कार लोन और अन्य कर्जों की ईएमआई पर पड़ेगा।

RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अगली बैठक 4 से 6 जून के बीच होने वाली है, जिसमें 0.25% की कटौती लगभग तय मानी जा रही है। इसके बाद 5 से 7 अगस्त या फिर 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच होने वाली बैठक में एक और 0.25% की कटौती की संभावना है। यह आम लोगों के लिए दीपावली का आर्थिक तोहफा साबित हो सकता है।

रेपो रेट में अब तक 0.50% की हो चुकी है कटौती

RBI ने इस वर्ष फरवरी से दरों में कटौती शुरू की थी और अब तक दो बैठकों में कुल 0.50% की कटौती कर रेपो रेट को 6% तक ला चुका है। यदि आगामी दो बैठकों में और कटौती होती है, तो यह दर और सस्ती हो जाएगी, जिससे उद्योगों को किफायती दरों पर कर्ज मिलेगा और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

रेपो रेट घटने से क्या होगा फायदा

1.होम और ऑटो लोन होंगे सस्ते।
2.उद्योगों को मिलेगा सस्ता कर्ज, निवेश में तेजी।
3.नौकरी के अवसरों में बढ़ोतरी की संभावना।
4.शहरी खपत और रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बल।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।