टीआरपी न्यूज। सांसदीय खत्म होने के बाद वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है कि

मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वायनाड से संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसे लेकर सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई है। कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमला कर रही है।

बता दें कि यह मामला 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। बता दें कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इसके बाद इस मामले में राहुल गांधी तीन बार सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश हुए थे।

See also  स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ने चुनाव के लिए जारी किया "स्टुडेंट मैनिफेस्टो" : राजनैतिक दलों के समक्ष छात्र हित में रखे कई मुद्दे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।