टीआरपी डेस्क। मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के चर्चित आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों के साथ-साथ अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले 11 फरवरी को उन्होंने कूनो नेशनल पार्क के खूबसूरत माहौल में 2017 बैच की आईएएस और मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे के साथ तीसरी बार सात फेरे लिए।

प्रशासनिक गलियारों में यह शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि अवि प्रसाद की दोनों पूर्व पत्नियां भी सीनियर आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में कलेक्टर के पद पर तैनात हैं।

IPS से IAS और 13वीं रैंक का सफर

उत्तर प्रदेश के रहने वाले अवि प्रसाद पहले आरबीआई (RBI) में मैनेजर रह चुके हैं। साल 2013 में वे IPS बने, लेकिन उनका लक्ष्य IAS था। अगले ही साल 2014 की यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने देशभर में 13वीं रैंक हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की। वर्तमान में वे मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के CEO के पद पर कार्यरत हैं।

See also  Coronavirus Update : फिर बढ़े कोरोना के नए मामले, बीते 24 घंटे में 19,893 केस दर्ज, 53 की मौत

राजनीतिक विरासत और प्रशासनिक धमक

अवि प्रसाद एक रसूखदार राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद (बच्चा बाबू) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे। शायद यही वजह है कि अवि प्रसाद अपने प्रशासनिक निर्णयों में स्पष्टवादिता और निडरता के लिए जाने जाते हैं।

पहले भी रह चुकी हैं दो पत्नियां

पहली शादी: सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात रिजु बाफना (2014 बैच) से हुई। दोनों ने शादी की, लेकिन बाद में तलाक हो गया। रिजु वर्तमान में शाजापुर की कलेक्टर हैं।

दूसरी शादी: इसके बाद उन्होंने आईएएस मिशा सिंह (2016 बैच) से विवाह किया। मिशा ने शादी के बाद अपना कैडर भी बदलवाया, लेकिन 4 साल बाद यह रिश्ता भी टूट गया। मिशा वर्तमान में रतलाम की कलेक्टर हैं।

कूनो नेशनल पार्क में सीक्रेट वेडिंग

तीसरी शादी के लिए अवि प्रसाद ने मध्य प्रदेश के मशहूर कूनो नेशनल पार्क को चुना। यह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। हालांकि, सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते ही यह प्रशासनिक महकमे में टॉक ऑफ द टाउन बन गई है।

See also  Monkeypox Advisory India: मंकीपॉक्स के मामलों पर सतर्क रहें राज्य, स्क्रीनिंग और आइसोलेशन पर जोर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।