IAS Pooja Khedkar: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पुणे की पुलिस ने पूजा खेडकर की माता-पिता के खिलाफ पुणे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें आईएएस पूजा खेडकर की मां हाथ में पिस्तौल लेकर किसानों के एक समूह को धमकाते हुए नजर आई थीं। पुलिस ने एफआईआर में पूजा के पिता दिलीप खेडकर को भी आरोपी बनाया है।

पुणे पुलिस ने एक पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद उनकी मां मनोरा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराएं लगाई हैं। बता दें कि पुणे पुलिस ने चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में दंपती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

वीडियो में पूजा की मां बंदूक की नोक पर किसानों के एक समूह को धमकाते दिखी थीं। माला मुलशी इलाके में स्थित जमीन विवाद से जुड़ा है। वीडियो में मनोरा को एक किसान से जमीन के कागजात दिखाने की मांग करते हुए और बंदूक लहराते हुए देखा जा सकता है, बाद में कैमरा देखकर पिस्तौल छिपाने की कोशिश की थी।

See also  तेलगांना में सिर्फ 2 सप्ताह में 79 सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव

पुलिस के अनुसार यह घटना एक साल पहले हुई थी और शिकायतकर्ता की पहचान कर ली गई है, जिसके साथ यह घटना हुई थी। वह जो भी शिकायत देगा, हम उसे दर्ज करेंगे और आगे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

बता दें कि पूजा खेडकर 2023 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 841 वीं रैंक हासिल की थी। 24 वर्षीय पूजा खेडकर पर यूपीएससी परीक्षा के दौरान ओबीसी (नॉन-क्रीमीलेयर) उम्मीदवार के तौर पर भ्रामक जानकारी देने, बिना सबूतों के दृश्य और मानसिक विकलांगता के दावे करने जैसे आरोप लगे हैं। केंद्र सरकार ने इन आरोपों की जांच के लिए कमेटी भी गठित की है। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर पद के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।