टीआरपी डेस्क। भारत सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक तपन कुमार डेका का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। पहले वह 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब वह 30 जून 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे। मोदी सरकार ने यह फैसला देश की आंतरिक सुरक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान और व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कौन हैं तपन कुमार डेका?

तपन कुमार डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वह देश के खुफिया तंत्र के एक अत्यंत अनुभवी और दक्ष अधिकारी माने जाते हैं। कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्ष 2022 में उन्हें आईबी निदेशक नियुक्त किया गया था, और तब से वह देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े कई अहम मामलों को संभालते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में आईबी ने कई सफलताएं हासिल की हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।