नई दिल्ली। ICICI Bank quarterly results निजी क्षेत्र के ICICI बैंक ने वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही 4940 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। जबकि इसके 4269 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली साल की तीसरी तिमाही में बैंक को 4,147 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में ICICI बैंक की ब्याज आय 9,913 करोड़ रुपए रही है जबकि इसके 9,505 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली साल की तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 8545 करोड़ रुपए रही थी।

तीसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 19.1 फीसदी और ब्याज आय में सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

तीसरी तिमाही में ICICI बैंक का ग्रॉस एनपीए इसी साल के तीसरी तिमाही के 5.17 फीसदी से घटकर 4.38 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट एनपीए पिछली तिमाही के 1 फीसदी से घटकर 0.63 फीसदी पर रही है।

See also  सीएए-एनआरसी : दिल्ली के जामिया इलाके में पुलिस की मौजूदगी में युवक ने की फायरिंग, एक घायल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।