यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए- स्वाति मालीवाल

नेशनल डेस्क। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स के सामने स्वाति मालीवाल को एक कार सवार ने करीब 15 मीटर तक घसीटा। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस का कहना है कि हौज खास थाने से एक कॉल आया था। एक महिला को एक कार वाले ने गलत इशारे किए और 10-15 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने बताया कि आरोपित की उम्र 47 वर्ष है और उसने शराब का सेवन किया था। मामले को लेकर FIR भी दर्ज हो चुकी है।

घटना के दौरान स्वाति मालीवाल कोटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले एम्स के गेट नंबर 2 पर अपनी टीम के साथ खड़ी थी। पुलिस के अनुसार, जब वह फुटपाथ पर खड़ी थी, तब एक सफेद रंग की कार उनके पास आई, जिसके चालक ने उन्हें कहा कि वह कार के अंदर बैठ जाए।

See also  पहली तारीख को आई खुशखबरी, गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, आज से लागू होगी नई दरें

डीसीपी चौधरी ने कहा कि जब का स्वाति ने मना कर दिया और कार की साइड विंडो के पास गई, तो चालक ने कार का कांच बंद कर दिया। इसी दौरान स्वाति मालीवाल का हाथ विंडो में फंस गया और वह 10-15 मीटर तक घसीटती चले गई।

स्वाति मालीवाल ने सुनाई आपबीती

मामले को लेकर स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने कहा, ”कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।