टीआरपी डेस्क। अगर आप भी वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके चलते श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पांच से सात अक्टूबर तक यात्रा स्थगित कर दी है। इस कारण रविवार को माता वैष्णो देवी भवन, यात्रा मार्ग, आद्कुंवारी मंदिर परिसर और दर्शनी ड्योढ़ी सभी वीरान नजर आए।

देशभर से कटड़ा पहुंचे लगभग 3000-4000 श्रद्धालु अभी भी यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार को अचानक श्राइन बोर्ड ने रात आठ बजे पंजीकरण केंद्र बंद कर दिए, जबकि आमतौर पर यह रात 10 बजे बंद होते हैं। इससे रात में यात्रा करने वाले श्रद्धालु असमंजस में रहे।

इसके चलते रात में यात्रा करने वाले श्रद्धालु परेशान रहे और प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पहुंचकर भवन की ओर जाने की लगातार मांग करते रहे, लेकिन श्राइन बोर्ड ने भवन की ओर जाने की इजाजत नहीं दी। अंत श्रद्धालुओं को वापस कटड़ा लौटना पड़ा।

See also  देश के 15 राज्यों में 336 ठिकानों पर एक साथ छापा, छत्तीसगढ़ के कई उद्योगपति भी आए लपेटे में

कटड़ा में रुके श्रद्धालुओं का मानना है कि जल्द ही उन्हें यात्रा की अनुमति मिल जाएगी। मौसम भी शनिवार देर शाम से बदलने लगा। आसमान में बादलों का जमघट लगा और रविवार सुबह आठ बजे तक हल्की बारिश हुई। हालांकि, उसके बाद मौसम साफ हो गया और दिनभर धूप खिली रही, ठंडी हवा चलती रही।

श्रद्धालु लगातार श्राइन बोर्ड से अपील कर रहे हैं कि मौसम साफ होने के बाद उन्हें भवन की ओर जाने की अनुमति दी जाए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।