IMF Approves Loan To Pakistan: नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईएमएफ (इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड – IMF) ने देर रात आईएमएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर्स (करीब 8,500 करोड़ रुपये) के लोन को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला भारत के विरोध के बावजूद लिया गया।

पाकिस्तान को लोन दिए जाने के फैसले पर हुई वोटिंग में भारत ने वोट नहीं दिया, क्योंकि आईएमएफ लोन को ग्रीन सिग्नल देने के लिए होने वाली वोटिंग में ‘नहीं’ का ऑप्शन उपलब्ध नहीं होता। आईएमएफ ने लचीलापन और स्थिरता सुविधा के तहत एक व्यवस्था के लिए अधिकारियों के उस अनुरोध को भी मंजूरी दे दी, जो लगभग 1.4 बिलियन डॉलर्स (11,000 करोड़) की पहुंच के साथ प्राकृतिक आपदाओं से बचाव में पाकिस्तान के प्रयासों का समर्थन करेगी।

भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान को मिला लोन

भारत के प्रतिनिधि ने आईएमएफ की मीटिंग में पाकिस्तान को लोन न दिए जाने की सभी दलीलें दी और बताया कि कैसे पाकिस्तान इस फंडिंग का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगा। हालांकि भारत के विरोध के बावजूद आईएमएफ ने पाकिस्तान को लोन दिया, जिसका देशभर में जमकर विरोध हो रहा है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आईएमएफ से भीख मांगने वाले देशों में से एक रहा है और आईएमएफ के नियमों को लागू करने के मामले में भी उसका ट्रैक रिकॉर्ड काफी खराब रहा है।

See also  Badminton Asia Team Championship 2026: बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सिंधू-लक्ष्य सहित इन खिलाड़ियों को मौका, देखें लिस्ट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।