कोरोना

टीआरपी डेस्क। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1.61 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2.81 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं उपचार के दौरान 1,733 लोगों की मौत हुई। लगातार दूसरा दिन है, जब कोरोना से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को 1192 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ दिया था।

भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। मगर चिंता की बात ये है कि लगातार 5वें दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है देश में मंगलवार को 1192 तो सोमवार को 959 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, रविवार को 893 और शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था।

कोरोना के नए मामलों की बात करें तो बुधवार को 1.61 लाख केस मिले। इससे पहले मंगलवार को 1.67 लाख केस, सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए। वहीं, रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे। शनिवार को कोरोना के 235532 केस दर्ज किए गए थे। कल की तुलना में 3.4% कम केस आए।

See also  मिलिए 'ग्रेजुएट चाय वाली' से, 30 हजार रुपये उधार लेकर शान से चला रही हैं चाय का ठेला

भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, केरल में सबसे ज्यादा 51,887 केस सामने आए। वहीं, तमिलनाडु में 16,096, महाराष्ट्र में 14,372 केस, कर्नाटक में 14,366 और गुजरात में 8,338 केस सामने आए। इन 5 राज्यों में कुल देश में मिले केसों के 65.1% केस सामने आए। वहीं, केरल में अकेले 32.15% केस सामने आए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।