टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमणियन ने शनिवार को बताया कि सरकार राज्य में 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए कैंसर जांच अनिवार्य बनाएगी।

सलेम में शनिवार को एक सभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर सरकार ने पाया है कि एरोडे, तिरुपत्तूर, रानीपेट और नगरसोल जिलों में कैंसर के मामलों में वृद्धि हुई है।

2023 में 82 हजार से अधिक मामले आए थे सामने
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 2023 में तमिलनाडु में कैंसर के लगभग 82000 मामले सामने आए। सुब्रमणियन ने कहा कि सरकार ने पिछले वर्ष कुछ खास क्षेत्रों में कैंसर जांच अनिवार्य बनाया था।

उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के बाद सरकार ने पूरे राज्य में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कैंसर जांच अनिवार्य बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर कैंसर का पता लग जाने से बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोकने में सहायता मिलेगी।

See also  Video : कूनो पार्क से खेतों में जा पहुंचा चीता, गांव में मचा हड़कंप, वन अमला ने शुरू की सर्चिंग

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।