टीआरपी डेस्क। आयकर विभाग को मैसूर में एक घर में छापेमारी के दौरान एक पेड़ से एक करोड़ रुपए जब्त किया है। बता दें कि यह रेड मैसूर में सुब्रमण्यम राय के घर पर पड़ी थी। इस दौरान आयकर की टीम ने बक्से में रखे गए एक करोड़ रुपये बरामद किए। सुब्रमण्यम राय पुत्तूप से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई हैं।

आयकर विभाग के इस छापे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि कुछ अधिकारी पेड़ की ओर इशारा करते हुए कुछ बातें कर रहे हैं। उनके हाथ में मोबाइल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बाद में इस पेड़ पर मिले बक्से में एक करोड़ रुपये मिले।

आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव हैं। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव के ऐलान के समय से ही बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले बेंगलुरू पुलिस ने भी दो लोगों को करीब एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। यह बरामदगी 13 अप्रैल को सिटी मार्केट क्षेत्र के पास एक ऑटो से की गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।