Income Tax Raid: नासिक में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी स्टोर और उसके मालिक के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में लगभग 26 करोड़ रुपए नकद और 90 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। यह छापेमारी कनाडा कॉर्नर स्थित सुराणा ज्वेलर्स और मालिक के आवास के साथ-साथ उनकी निर्माण कंपनी महालक्ष्मी बिल्डर्स पर की गई।

आयकर विभाग को सुराणा ज्वेलर्स के मालिक द्वारा कथित अघोषित लेनदेन की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। शुक्रवार को शुरू हुई इस छापेमारी के दौरान विभाग ने दिन भर वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन संबंधी डेटा और दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों की कई टीमें इस दौरान मौजूद थीं और जांच का काम बड़े पैमाने पर चल रहा था।

इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अघोषित आय और संभावित संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों की पूरी जांच करना था। आयकर विभाग सुराणा ज्वेलर्स और महालक्ष्मी बिल्डर्स दोनों के वित्तीय लेन-देन रिकॉर्ड की सावधानीपूर्वक जांच कर रहा है।

See also  Cyber Crime : दिवाली के मौके पर ऑनलाइन मिठाई ऑर्डर करना महिला को पड़ा महंगा, अकाउंट से उड़े लाखों रुपये

इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश के आगरा में भी आयकर विभाग की छापेमारी रविवार को लगातार तीसरे दिन जारी रही। यहां के जूता कारोबारियों पर की गई इस कार्रवाई में अब तक 53 करोड़ रुपए कैश जब्त किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, पैसे बेड और गद्दों में छिपाए गए थे और इन्हें गिनने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा मशीनें लगाई गई हैं। फिलहाल, आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।