IND vs SL : दूसरा टी-20 मैच स्थगित, क्रुणाल पांड्या निकले कोरोना पॉजिटिव
IND vs SL : दूसरा टी-20 मैच स्थगित, क्रुणाल पांड्या निकले कोरोना पॉजिटिव

नेशनल डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कोरोना पॉजिटिव पर गए है। जिसकी वजह से आज खेले जाने वाला दूसरा टी-20 मैच स्थगित कर दिया गया है।

गौरतलब है की स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंडिया के सभी खिलाड़ी को आइसोलेशन में रखा गया हैं। सभी खिलाड़ियों का टेस्ट किया जाएगा और अगर सभी का टेस्ट नेगेटिव आता है तो बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा।

हालांकि बुधवार को दूसरा टी-20 मैच खेले जाने को लेकर अभी BCCI की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…