India banned import Bangladesh port: नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़ों और प्रोसेस्ड फूड आइटम जैसे कुछ सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगा दिए हैं। वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है।डीजीएफटी की ओर से लगाए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

India banned import Bangladesh port: इन प्रतिबंधों के तहत अब बांग्लादेश से रेडीमेड गारमेंट्स के आयात की अनुमति किसी भी भूमि बंदरगाह से नहीं दी जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक़, इसकी अनुमति अब केवल न्हावा शेवा पोर्ट और कोलकाता के बंदरगाहों के माध्यम से ही अनुमति दी जाएगी।

India banned import Bangladesh port: डीजीएफटी के मुताबिक़, बंदरगाह प्रतिबंध बांग्लादेश से मछली, एलपीजी, क्रश्ड स्टोन और खाद्य तेल के आयात पर लागू नहीं होंगे। मंत्रालय के मुताबिक, ये बंदरगाह प्रतिबंध भारत से होकर नेपाल और भूटान जाने वाले बांग्लादेशी सामानों पर लागू नहीं होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।