बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
राष्ट्रीय

बारामूला में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर का टॉप आतंकी ढेर

बारामूला में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, लश्कर का टॉप आतंकी ढेर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कश्मीर। बारामूला में एनकाउंटर के दौरान सुरक्षाबलो ने लश्कर के टॉप आतंकी कमांडर युसूफ कांतरू मार गिराया है। वह बडगाम ज़िले में हाल ही में एक एसपीओ और उसके भाई, एक सैनिक और एक नागरिक की हत्या सहित नागरिकों और सुरक्षा बलों के जवानों की कई हत्याओं में शामिल था ।

Also Read - The Kashmir Files: IAS अफसर ने की मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग, नोटिस जारी करेगी मध्य प्रदेश सरकार

बता दें कि आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये और एक नागरिक को मामूली चोटें आई है। कश्मीर IGP विजय कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1517015973101940736?s=20&t=xz2ruXvBGHo4J111jilwTQ


उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था।जिस दौरान आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का बखूबी जवाब दिया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया कि शुरुआती गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अभियान अभी भी ज़ारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन