टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन काला साबित हुआ, बाजार लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी (IT) शेयरों में मची जबरदस्त बिकवाली के कारण सेंसेक्स 1048 अंक और निफ्टी 336 अंक फिसल गया। इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को एक ही दिन में करीब 7 लाख करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

IT शेयरों ने डुबोया बाजार
बाजार में इस गिरावट की सबसे मुख्य वजह आईटी सेक्टर में हुई भारी बिकवाली रही। निवेशकों में इस बात को लेकर गहरी चिंता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता इस्तेमाल आईटी इंडस्ट्री में बड़े व्यवधान पैदा कर सकता है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है।

अमेरिका में इंफोसिस और विप्रो के एडीआर (ADR) में करीब 10% की गिरावट के बाद भारतीय बाजारों में भी निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर 2.5% तक नीचे गिर गए। इसके अलावा, अमेरिकी बाजार (वॉल स्ट्रीट) में टेक्नोलॉजी शेयरों की बिकवाली ने भी ग्लोबल मार्केट पर दबाव बनाया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।