टीआरपी डेस्क। इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जिसके बाद एयरलाइन ने अपनी गलती मानते हुए यात्रियों से माफी मांगी।

क्या थी समस्या?

दरअसल, उड़ान के दौरान विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण केबिन का तापमान असामान्य रूप से बढ़ गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस समस्या के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई, जिसके बाद इंडिगो ने शनिवार को अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी जारी की।

एयरलाइन का स्पष्टीकरण

सूत्रों के अनुसार, इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि एसी सिस्टम काम कर रहा था, लेकिन तापमान में बदलाव के कारण केबिन गर्म हो गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई। इंडिगो ने कहा, “हम 5 सितंबर को दिल्ली से वाराणसी की फ्लाइट 6E 2235 में हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।”

इंडिगो ने आगे बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण हुई असुविधा को यात्रियों के अनुरोध पर समायोजित किया गया। हमारे केबिन क्रू ने स्थिति को संभालने के लिए तुरंत प्रभावित यात्रियों को सहायता प्रदान की।

See also  TMC के विधायक समेत 5 MLA भाजपा में शामिल, उम्मीदवार सरला मुर्मू की भी BJP में एंट्री

गुरुवार को फ्लाइट 6E 2235 में हुई इस घटना के वीडियो में यात्रियों को बेहद हैरान-ुपरेशान देखा गया था, जिसके बाद ही यह मामला चर्चा में आया।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इंडिगो की फ्लाइट में ऐसी समस्या सामने आई हो। इससे पहले जून में दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब फ्लाइट का एयर कंडीशनिंग सिस्टम एक घंटे तक काम नहीं कर रहा था। उस समय भी यात्रियों को घुटन और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

बुजुर्ग यात्रियों ने शिकायत की थी कि उन्हें स्थिति के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया गया था, जिससे उन्हें लगा कि फ्लाइट ‘हाइजैक’ कर ली गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।