Indigo flight: कोलकाता/रांची। कोलकाता से पटना के लिए रवाना हुए इंडिगो के एक विमान को टायर में खराबी की वजह से रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतारा गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद की गई जांच में टायर में पंचर पाया गया, जिससे विमान को यहीं रोकना पड़ा और उड़ान रद्द कर दी गई। इस फ्लाइट में पटना के साथ-साथ लखनऊ जाने वाले यात्री भी सवार थे।

एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी ने बताया कि कोलकाता से आने वाली उड़ान को पटना और फिर लखनऊ जाना था। हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने कहा, सुरक्षा कारणों से विमान को उतारा गया। उन्होंने बताया कि पटना के यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा गया, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों से अन्य उड़ानों से भेजा गया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।