टीआरपी डेस्क। आज इंडिगो की एक फ्लाइट अमृतसर से उड़ान भरकर पाकिस्तान के एयर स्पेस में पहुंच गया। खबर मिली है कि इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E645 अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। ना सिर्फ ये विमान पाकिस्तान पहुंचा बल्कि ये फ्लाइट वहां करीब 31 मिनट तक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घूमती रही और फिर सुरक्षित भारती हवाई क्षेत्र में पहुंची। 

मिली जानकारी के अनुसार ये सब खराब मौसम के चलते हुआ है। जब इंडिगो की फ्लाइट 6E645 भारतीय एयर स्पेस से बाहर चली गई तो अंतरराष्ट्रीय नियमों के चलते पाकिस्तान को इसे अपने हवाई क्षेत्र में जगह देनी पड़ी। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों की मानें तो ऐसा होना आम बात है, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी अनुमति होती है। सिविल एविएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसी तरह मई में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की एक फ्लाइट खराब मौसम के कारण भारतीय एयर स्पेस में आ गई थी और करीब 10 मिनट तक रही। 

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E645 ने शनिवार रात भारत के समय अनुसार 8:01 मिनट पर अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। यात्रियों से भरे विमान ने जैसे उड़ान भरी तो देखते ही देखे मौसम खराब हो गया और जहाज को पाकिस्तान के एयर स्पेस में चली गई। वहीं पाक सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक ये फ्लाइट लाहौर, गुजरावाला के नजदीक पाकिस्तानी एयर स्पेस में भटक गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।