देश में एक बार फिर महंगाई अपने चरम पर, फरवरी में 13.11 फीसदी पहुंची थोक महंगाई दर

टीआरपी डेस्क। देश में एक बार फिर से महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। आज सोमवार को केंद्र द्वारा थोक महंगाई के जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में थोक मंहगाई दर 13.11 फीसदी की दर से बढ़ी है। यदि पिछले महीने से तुलना की जाए तो जनवरी में थोक मंहगाई दर 12.96 फीसदी रही थी जबकि दिसंबर में यह 13.56 रही। यह अप्रैल 2021 के बाद लगातार 11 वां महीना है जब थोक मंहगाई दर 10 फीसदी से ऊपर बनी हुई है।

युद्ध के कारण बढ़ी महंगाई

सरकार ने अपने बयान में कहा कि खनिज तेल, जिंसों, केमिकल्स और केमिकल उत्पाद, कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, खाद्य वस्तुओं और गैर खाद्य वस्तुओं के दामों में वृद्धि होने से फरवरी में महंगाई बढ़ी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में खाद्य वस्तुओं के दामों में महंगाई पिछले महीने जनवरी के मुकाबले 10.33 फीसदी से गिरकर 8.19 फीसदी पर आ गई है। जबकि सब्जियों के दाम में महंगाई पिछले महीने के मुकाबले 38.45 फीसदी से गिरकर 26.93 फीसदी रह गई है। जो दिसंबर में 31.56 फीसदी थी।

See also  विराट के घर आया जूनियर विराट,दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का शर्मा और कोहली

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।