टीआरपी डेस्क। तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजनधानी चेन्नई में पोस्टेड थे।  

2009 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी द्वारा अचानक आत्महत्या करने की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है।

इसी साल विजयकुमार ने कोयंबटूर रेंज के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक के रूप में कार्यभार संभाला था। इससे पहले उनकी लास्ट पोस्टिंग चेन्नई में थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई जिलों जैसे कांचीपुरम, कुड्डालोर, नागपट्टिनम, तिरुवरूर में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर रेंज में हुई थी जिसके अधीन कोयंबटूर ग्रामीण, तिरुपुर ग्रामीण, नीलगिरी और इरोड जिले आते हैं।   

See also  India-US trade deal: दावोस में ट्रंप ने पीएम मोदी को बताया अच्छा दोस्त, कहा… भारत के साथ जल्द अच्छी डील

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।