टीआरपी डेस्क। रेल यात्रा अब सिर्फ तेज़ और आरामदायक ही नहीं, बल्कि स्वाद से भरपूर भी होने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) में सफर करने वाले यात्रियों को अब बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी मिलेगा। IRCTC ने यात्रियों के अनुभव को खास बनाने के लिए क्षेत्रीय स्वादों को ट्रेन के मेन्यू में शामिल करने की नई पहल शुरू की है।

Vande Bharat Express : इस योजना के तहत बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों ने भी जगह बनाई है। 22349 पटना जंक्शन–रांची वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को चंपारण पनीर परोसा जा रहा है, वहीं 22348 पटना जंक्शन–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में चंपारण चिकन का स्वाद लिया जा सकता है। पारंपरिक मसालों और देसी तरीके से तैयार ये व्यंजन यात्रियों को बिहार की मिट्टी से जुड़े स्वाद का एहसास कराते हैं।

IRCTC की यह पहल सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है। देश के अलग-अलग राज्यों की पहचान बने व्यंजन भी वंदे भारत ट्रेनों के मेन्यू में शामिल किए गए हैं। नागपुर–सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र का कंदा पोहा, दक्षिण भारत का डोन्डाकाया करम पोडी फ्राई और आंध्र प्रदेश का आंध्र कोडी कुरा यात्रियों को परोसा जा रहा है। वहीं एमएमसीटी–जीएनसी वंदे भारत एक्सप्रेस में गुजराती मेथी थेपला और एसबीआईबी–वीआरएल वंदे भारत एक्सप्रेस में मसाला लौकी शामिल की गई है।

See also  High Seas Drug Bust : भारतीय तटरक्षक बल को देखकर 1800 करोड़ की ड्रग्स समुद्र में फेंक भागे तस्कर, 300 KG मादक पदार्थ जब्त

इसके अलावा हावड़ा–पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में ओडिशा की आलू फुलकोपी, सीएसएमटी–एमएओ वंदे भारत एक्सप्रेस में महाराष्ट्र का मसाला उपमा और एनजेपी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल का मुर्गिर झोल यात्रियों को चखने को मिल रहा है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।