Money Laundering Case में IREO ग्रुप के चैयरमैन ललित गोयल गिरफ्तार, छह अरब रुपये की हेराफेरी का है आरोप

टीआरपी डेस्क। Money Laundering Case: मनी लांड्रिंग के आरोप में ईडी IREO ग्रुप के चैयरमैन ललित गोयल ( Lalit Goyal) को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

हालांकि पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। ललित गोयल पर PMLA के तहत कार्रवाई की जा रही थी, उनसे निवेशकों के पैसों को इधर-उधर रूट करने के मामले में भी पूछताछ की गई थी। साल 2010 में ललित गोयल ने 73 मिलियन अमेरिकी डॉलर अलग-अलग ट्रस्ट में स्थानांतरित किए थे, जिसकी ED जांच कर रही थी।

ये पैसा निवेशकों का था। IREO दिल्ली-एनसीआर का एक बड़ा रियल स्टेट समूह है। ललित का नाम पैंडोरा पेपर लीक में भी आया था। उनकी बहन की शादी बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल से हुई थी। उन्हें गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया था। तब वह अमेरिका जाने की फिराक में थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  दिल्ली दंगा: ताहिर हुसैन ने पेट्रोल, तेजाब, पिस्तौल, गोली और तलवार के लिए खर्च किए थे सवा करोड़

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।