ISRO ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट RH-60, न्यूट्रल विंड और प्लाज्मा गतिशीलता का करेगा अध्ययन
ISRO ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट RH-60, न्यूट्रल विंड और प्लाज्मा गतिशीलता का करेगा अध्ययन

नेशनल डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने शुक्रवार को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा रेंज (SHAR) से साउंडिंग रॉकेट RH-60 को लांच किया है। यह रॉकेट न्यूट्रल विंड और प्लाज्मा गतिशीलता में व्यवहारिक भिन्नताओं का अध्ययन करेगा। बता दें कि इसको ने इस रॉकेट का नाम साउंडिंग रॉकेट RH-60 रखा है।

ISRO ने अपने आधिकारिक अकाउंट ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इसरो ने ट्वीट कर लिखा- ‘श्रीहरिकोटा रेंज (SHAR) में आज तटस्थ हवाओं( न्यूट्रल विंड) और प्लाज्मा डायनामिक्स में एटिट्यूडिनल वेरिएशन का अध्ययन करने के लिए साउंडिंग रॉकेट (RH-560) लांच किया गया।’

साउंडिंग रॉकेट की मदद से इसरो वायुमंडल में मौजूद तटस्थ वाओं में ऊंचाई पर होने वाले बदलावों और प्लाज्मा की गतिशीलता का अध्यन करेगा। इसरो ने कहा “वह लॉन्च किए गए वाहनों और उपग्रहों में उपयोग के लिए नए घटकों या उप-प्रणालियों के प्रोटोटाइप का परीक्षण करने या साबित करने के लिए आसानी से किफायती प्लेटफ़ॉर्म के रूप में भी काम करता है।

See also  चंद्रयान-3 : इसरो के वैज्ञानिकों को 17 महीने से वेतन नहीं मिला, दिग्विजय सिंह का दावा

इसरो ने 1965 से स्वदेशी रूप से निर्मित लगने वाले रॉकेट लॉन्च करना शुरू कर दिया था और प्राप्त अनुभवों का महत्व प्रणोदक प्रौद्योगिकी में बहुत अधिक था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…