कोरोना की तीसरी लहर

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 16 जनवरी से 24 अप्रैल यानी 99 दिनों में 14 करोड़ 8 लाख 2 हजार से ज्यादा यानी देश की 10% आबादी को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें 11 करोड़ 85 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें एक डोज दी गई है। 2 करोड़ 22 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की तीसरी और फिर आगे कोई लहर न आए, इसके लिए देश की 70% आबादी को वैक्सीन लगाना जरूरी है।

एक मई से 18+ वाले भी लगवा सकेंगे वैक्सीन

अब तक हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही थी। एक मई से केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की मंजूरी मिल गई है।

See also  Navratri Second Day : ऐसे करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, कठिन संघर्षों से रहेंगे दूर

हालांकि, इस बार केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि ये 18 से 45 साल के बीच के लोग या तो प्राइवेट हॉस्पिटल में वैक्सीन लगवाएं या फिर राज्य सरकार की ओर से की जा रही व्यवस्था के तहत वैक्सीनेशन कराएं। मतलब इन उम्र के लोगों को केंद्र सरकार की तरफ से फ्री वैक्सीन नहीं दी जाएगी।

45 साल से अधिक उम्र के लोगों को पहले की तरह मुफ्त में वैक्सीन लगाना जारी रहेगा। ऐसे में 11 राज्य उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब, केरल, असम, झारखंड, गोवा, सिक्किम ने हर उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान कर दिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।