इस प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थान पर आईटी की रेड

टीआरपी डेस्क। आयकर विभाग की नजर अब प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्थानों पर है। आयकर विभाग की टीम बेंगलुरु में निजी शिक्षण संस्थानों के दफ्तरों और भवनों पर छापेमारी की। समाचार एजेंसी के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारी सुबह से ही श्री कृष्णदेवराय शिक्षा संस्थान, रेवा विश्वविद्यालय और दिव्यश्री संस्थान के अलावा अन्य संस्थानों पर बेंगलुरु में छापेमारी की।

आरोप है कि ये शिक्षण संस्थान छात्रों से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे। साथ ही टैक्स चोरी भी कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कारपोरेट कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों की इमारतों पर 10 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई है। सूत्रों ने कहा कि कर्नाटक और गोवा क्षेत्र से आयकर अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई में आयकर विभाग के 250 अधिकारियों की टीम शामिल थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।