मध्यप्रदेश समेत 11 राज्यों के 64 ठिकानों पर आईटी की रेड

वेब डेस्क। देश के 11 राज्यों में 64 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार की सुबह छापेमारी की है। आईटी ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में करीब 64 जगहों पर आईटी की छापेमारी जारी है।

इससे पहले आज सुबह से NIA की देश के आठ राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी जारी है। ये कार्रवाई गैंगस्टर केस मामले को लेकर की गई है। जिन राज्यों में NIA द्वारा कार्रवाई की गई है, उनमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।