जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद,सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप बरामद की है। गिराए गए पैकेट से एक एके राइफल, तीन मैगजीन, 30 गोलियां और एक दूरबीन बरामद हुई है।यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर फलैन मंडल के सौंजना गांव से की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया, इस दौरान तार से बंधा एक पीला पैकेट और पेलोड ले जाने के लिए एक लकड़ी का आधार मिला, जिससे हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

बता दें कि पिछले एस साल से पाकिस्तान की तरफ से की जा रही ड्रोन गतिविधियों में काफी वृद्धि हुई है, जो कि सुरक्षाबलों के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पिछले एक साल से दो ड्रोन पकड़े हैं और बड़ी मात्रा में कई हथियार भी बरामद किए हैं। इस साल जम्मू के भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की वजह से सीमा पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

See also  कोरोना ने बदल कर रख दी भारत की 16 साल पुरानी नीति, अब तक 40 देशों से ली मदद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।