Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, इंडिया गठबंधन के तहत झामुमो, कांग्रेस, राजद, और वाम पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि झामुमो और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं, शेष सीटों पर राजद और वाम दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

हेमंत सोरेन ने कहा, हम सभी घटक दल मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।” उन्होंने बताया कि किस पार्टी का उम्मीदवार कौन सी सीट से लड़ेगा, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। यह उल्लेखनीय है कि 2019 के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन नहीं किया गया था, लेकिन इस बार सभी दल मिलकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

हालांकि, इस महत्वपूर्ण बैठक में आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे। सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया, लेकिन अन्य दलों की अनुपस्थिति ने इस सहमति पर सवाल उठाए हैं।

See also  Jharkhand Assembly Election: झारखंड में अंतिम चरण की 38 सीटों के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, सीएम हेमंत सोरेन सहित इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का होगा फैसला

झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे

झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की 20 नवंबर को होगी। चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच, NDA में भी सीट शेयरिंग का ऐलान हो चुका है, जिसमें BJP 68, आजसू 10, जेडीयू 2 और लोजपा (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है।

2019 का चुनाव परिणाम

2019 में, झामुमो ने 43 सीटों पर और कांग्रेस ने 31 सीटों पर चुनाव लड़ा था। झामुमो ने 30 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें जीती थीं। आरजेडी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा, जिसमें उसे केवल एक सीट पर सफलता मिली थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।