टीआरपी डेस्क। ग्वालियर का सिंधिया राजघराना अब राजनीति ही नहीं बल्कि फैशन डिजाइनिंग में भी हाथ अजमाने जा रहा है। जहां एक ओर पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति में हैं, वहीं उनकी बेटी अनन्या राजे सिंधिया ने अमेरिका में आई आरएसडी (रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन) का कोर्स पूरा कर लिया हैं। अनन्या के फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी अनन्या राजे सिंधिया ने अमेरिका के फैशन डिजाइनिंग स्कूल से अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और अनन्या राजे फैशन डिजाइनर बन गई हैं। बेटी के ग्रेजुएशन की जानकारी खुद पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से दी है और साथ ही उन्होंने इस पल को अपने जीवन में बड़ी खुशी देने वाला अहम पल बताया है।

मां ने भी दी बधाई

मां प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया अपनी बिटिया अनन्या को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखती हैं, कि मेरी प्यारी बेटी अनन्या राजे ने इस महीने की शुरुआत में आईआरएसडी (रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन) से अपनी ग्रेजुएशन पूरा किया है। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। इस मौके पर अनन्या के साथ मां प्रियदर्शिनी राजे और भाई महा आर्यमन मौजूद रहे।

See also  बड़ा फैसला : अब नाबालिगों के लिए जारी नहीं किया जाएगा मोबाईल सिम कार्ड! फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

बेटा भी व्यापार में उतरा

बता दें कि बेटी की ही तरह सिधिंया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने भी राजनीतिक विरासत से अलग ही रास्ता चुना है। महाआर्यमन मायमंडी के को-फाउंडर हैं। वह बहुत समय से कृषि क्षेत्र में कुछ करने की इच्छा रखते थे। साल 2022 में उन्होंने एग्रिकल्चर इंडस्ट्री में एक स्टार्टअप मायमंडी की सह- स्थापना की है। इसका मकसद इस क्षेत्र में क्रांति लाना है।

मायमंडी कृषि क्षेत्र में इनोवेशन और उन्नत तकनीकों पर फोकस करने के लिए जाना जाता है। इसने जल्दी ही पहचान हासिल कर ली है। स्टार्टअप बड़ी मात्रा में खरीदारी करने और एक स्केलेबल बिजनेस मॉडल को लागू करने पर फोकस करता है। यह बड़ी मात्रा में सब्जियां खरीदता है। उन्हें पैक करवाता है। ठेले वालों को वितरित करता हैं। वर्तमान में ये कंपनी चार शहरों में सक्रिय है। इनमें आगरा, ग्वालियर, नागपुर और जयपुर शामिल हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।