यूपी में का बा फेम नेहा सिंह ने पुलिस से मिले नोटिस पर कहा- मैं रुकने वाली नहीं...

वेब डेस्क। यूपी में का बा…गाकर सुर्खियों में आईं लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर को कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद “यूपी में का बा सीजन-2” गाना गाया था। जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है।

हालांकि नेहा सिंह राठौर ने यूपी पुलिस के नोटिस पर जवाब देते हुए कहा है कि मैंने कानपुर में मां-बेटी की मौत को लेकर ‘यूपी में का बा-2’ का गाना गया था, जिसे लेकर यह नोटिस मिला है।

पुलिस ने इस नोटिस में तीन दिन के अंदर गाने को लेकर जवाब देने को कहा गया है। नोटिस में जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने का भी जिक्र है। नेहा सिंह का कहना है कि वह इस मामले में रुकेंगी नहीं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस तरह के जटिल सवाल पूछे हैं कि मैं हां या ना कुछ भी कहूं तो फंसने का डर है। नेहा सिंह राठौर ने कहा कि सवाल में ऐसे जटिल सवाल पूछे गए हैं, जैसे- आपने गाना गया था या नहीं? आप लोक गीत गाती हैं या नहीं? उन्होंने कहा कि मैंने अपने वकील से इस संबंध में राय मांगी है। वकील की सलाह के बाद ही पुलिस को जवाब दिया जाएगा।

See also  पटवारियों ने ऑनलाइन कामकाज का किया बहिष्कार : अटके राजस्व के हजारों मामले, अपने काम के लिए भटक रहे हैं आवेदक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।