पटना। बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही के जदयू विधायक बिहार सरकार में मंत्री कपिलदेव कामत का निधन हो गया ( Kapil Dev Kamat Death from corona ) । वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और पिछले कुछ दिनों से पटना एम्स ( AIIMS, Patna ) में भर्ती थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कपिलदेव कामत के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े राजनेता थे।

कपिलदेव कामत कोरोना संक्रमित थे और पहले से ही वो किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे। हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

कपिलदेव कामत ( Kapil Dev Kamat ) मधुबनी के बाबूबरही से विधायक थे। तबियत खराब होने की वजह से जेडीयू ने इस बार उनकी बहू मीना कामत को टिकट दिया है। कपिलदेव कामत को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ( Chief Minister Nitish Kumar ) का काफी करीबी माना जाता है।

पिछले कई दिनों से किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में उनकी डायलिसिस हो रही थी और ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया था।

See also  vikasit bhaarat Abhiyan: थोड़ी ही देर में छत्तीसगढ़ को मिलेगी 34 हजार करोड़ की सौगात,पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।