टीआरपी डेस्क। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नाम हैं।

यहां तक की इस लिस्ट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम शामिल है। मगर इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के कोई भी नेताओं को जगह नहीं मिल सकी है। बता दें कि इससे पहले शिगगांव से नामांकन दाखिल करने के पहले CM बोम्मई ने हावेरी में रोड शो किया। जिसमें उनका सपोर्ट करने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप शामिल हुए।

कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां नतीजों का ऐलान 13 मई को होगा। भाजपा अब तक 222 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर चुकी है।

यहां देखिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  बीएसएफ की महिला जवानों ने मार गिराया पाक ड्रोन 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।