बीएस येदियुरप्पा

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें सबसे पहले रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां से अब मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। कोरोना रिपोर्ट आने से पहले सीएम येदियुरप्पा ने आज कोविड पर एक इमरजेंसी मीटिंग ली थी। यह मीटिंग उनके आवास पर हुई थी।

सीएम आवास पर हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अफसरों को कोरोना प्रसार रोकने पर रणनीति बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही अधिकारियों से वैक्सीनेशन और टेस्ट को और तेज करने, अस्पतालों में बेड्स की व्यवस्था करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया।

जरूरत पड़ी तो लगाएंगे लॉकडाउन

इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सीएम ने कहा, ‘लोगों को सोचना होगा, खुद अपनी भलाई की खातिर। वे सावधानी नहीं बरतते हैं तो हमें कठोर उपाय करने होंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन लागू करेंगे।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।