कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ी- ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

नई दिल्ली। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें बढ़ गई है। ईडी ने वीजा घोटाले मामले में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है। ईडी ने इससे पहले चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के मामले में आरोपी पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड एकाउंटेंट भास्कर रमण की रिमांड अवधि को अदालत ने तीन दिन और बढ़ा दी थी। जांच एजेंसी ने भास्कर रमण से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

पंजाब में एक बिजली कंपनी में काम करने वाले 250 चीनी नागरिकों को गृह मंत्रालय की तरफ से वीजा जारी किया गया। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। यह मामला वर्ष 2011 का है। चीनी नागरिकों को वीजा एक महीने के भीतर जारी किया गया जो कि तय सीमा से अधिक था।

सीबीआई ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि चेन्नई में एक व्यक्ति और बिजली कंपनी के अधिकारी के बीच मुलाकात के बाद वीजा के लिए आवेदन दिए गए। सीबीआई का आरोप है कि उस समय पी चिदंबरम केन्द्रीय मंत्री थे और कार्ति चिदंबरम की मदद से यह वीजा जारी कराए गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।