टीआरपी डेस्क। दिल्ली शराब नीति मामले में हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाई है। अब इस फैसले को सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने रविवार को बताया कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वकीलों ने सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है। प्रवर्तन निदेशालय ने मार्च में मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, फिलहाल वे तिहाड़ जेल में बंद हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दो दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की वैकेशन बेंच ने शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। लेकिन अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ED) जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। शनिवार को कोर्ट ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती है। निचली अदालत का फैसला अमल में नहीं लाया जाए। मामले में ईडी के वकीलों का दावा है कि उन्हें पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

See also  Arvind Kejriwal: दिल्ली को मिल गया नया सीएम, ये बनेंगी दिल्ली की नई सीएम, केजरीवाल के प्रस्ताव को विधायकों ने दी मंजूरी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।