स्वास्थ्य सेवाएं देने में केरल बना नंबर वन, छत्तीसगढ़ 10वें स्थान पर, नीति आयोग ने जारी किया Health Index

टीआरपी डेस्क। नीति आयोग ने सोमवार को हेल्थ इंडेक्स जारी किया। इसमें दक्षिणी राज्यों ने बाजी मारी है तो उत्तरी राज्यों की हालत खराब है। हेल्थ इंडेक्स के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में केरल देश में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर तमिलनाडु है। वहीं, सबसे आखिरी में उत्तर प्रदेश और बिहार है। उत्तर प्रदेश 19वें तो बिहार 18वें नंबर पर है।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के मामले में छोटे राज्यो में मिजोरम पहले पायदान पर रहा। वहीं दूसरे नंबर पर त्रिपुरा और नागालैंड सबसे आखिरी पायदान पर रहा। वहीं, केंद्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर हवेली पहले और दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ है। हालांकि, दिल्ली 5वें नंबर पर है।

हेल्थ इंडेक्स में किस राज्य का कौन सा नंबर?

राज्यनंबर
केरल1
तमिलनाडु2
तेलंगाना3
आंध्र प्रदेश4
महाराष्ट्र5
गुजरात6
हिमाचल प्रदेश7
पंजाब8
कर्नाटक9
छत्तीसगढ़10
हरियाणा11
असम12
झारखंड13
ओडिशा14
उत्तराखंड15
राजस्थान16
मध्य प्रदेश17
बिहार18
उत्तर प्रदेश19

4 राउंड में केरल का स्कोर 82.20

नीति आयोग के मुताबिक, हेल्थ इंडेक्स के लिए 4 राउंड का सर्वे किया गया था और इसके हिसाब से स्कोरिंग की गई थी। चारों राउंड में केरल टॉप पर रहा, केरल का ओवरऑल स्कोर 82.20 रहा. वहीं। दूसरे नंबर पर रहे तमिलनाडु का स्कोर 72.42 रहा. इस इंडेक्स में सबसे कम 30.57 स्कोर उत्तर प्रदेश का रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।