किरण बेदी को नहीं मिली माफी- विवादित बयान के खिलाफ  कोर्ट जाएगी SGPC

चंडीगढ़। पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी अपने एक बयान को लेकर विवादों में  घिर चुकी हैं। सोमवार को चेन्नई में एक पुस्तक के विमोचन के दौरान किरण बेदी ने 12 बजे’ वाला एक जोक सिखों को लेकर बोला था। इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। इसी कड़ी में अब उनकी टिप्पणी की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने निंदा की है। साथ ही उनके खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी भी कर रही है।

किरण बेदी को सिख इतिहास पढ़ने की सलाह देते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि सिखों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए एसजीपीसी उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किरण बेदी को सिख इतिहास पढ़ना चाहिए कि कैसे सिखों ने अब्दाली के शासन के समय 12 बजे आक्रमणकारियों को रोका।

यह भी पढ़ें

बिग ब्रेकिंग: राष्ट्रपति के चुनाव की अधिसूचना जारी, पहले ही दिन 11 उम्मीदवारों ने दाखिल किये नामांकन

उनकी इस टिप्पणी वाला वीडियो तेजी से वायरल हो गया। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने भी इस मुद्दे को हाथोंहाथ लपक लिया और किरण बेदी पर हमला बोला। आप ने कहा कि किरण बेदी की यह टिप्पणी सिखों का मजाक उड़ाने जैसा है और यह शर्मिंदा करने वाली बात है।

हालांकि विवाद को बढ़ता देख किरण बेदी ने माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि मैं सिख समुदाय का बहुत सम्मान करती हूं। मैं गुरु नानक देव जी की भक्त हूं। मैंने जो कुछ भी कहा था, उसे गलत तरीके से न समझा जाए। मैं माफी मांगती हूं। मैं सेवा और दयालुता में यकीन रखती हूं। कृपया मेरी मंशा पर किसी भी तरह का संदेह न रखें। बता दें कि किरण बेदी दिल्ली का विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं और भाजपा ने उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।