टीआरपी डेस्क। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब AIIMS ने केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर हेल्थ अपडेट जारी किया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की हालत स्थिर है और उन्हें एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद रविवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह निगरानी में हैं। अस्पताल के अनुसार, मंत्री की हालत अब बेहतर है और वह नियमित गतिविधियां कर रहे हैं।

See also  Bihar Election Survey : बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर सबसे ताजा सर्वे, जानें सर्वे के मुताबिक किसकी बनेगी सरकार…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।