टीआरपी डेस्क। Kumar Vishwa’s wife Resignation: राजस्थान लोक सेवा आयोग का मामला अब भी विवादों में है। एक ओर SI भर्ती परीक्षा को लेकर राजस्थान PSC विवादों में हैं तो दूसरी ओर RPSC को रिफॉर्म करने की बात जोर से शोर से चल रही है। हाल ही में राजस्थान हाई कोर्ट ने RPSC के काम करने के तरीकों पर सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद 1 सितंबर को कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने RPSC की सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था। अब राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने यह इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
प्रतिष्ठा को बताया इस्तीफे का कारण
डॉ. मंजू शर्मा ने 1 सितंबर को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा था। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विवादों को बताया था। मंजू शर्मा के ने कहा RPSC विवाद से उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा और आयोग की गरिमा प्रभावित हो रही थी, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ किसी भी जांच एजेंसी में कोई मामला लंबित नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकरण में अभियुक्त माना गया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक जीवन में निष्पक्षता, पारदर्शिता और आयोग की गरिमा उनके लिए सर्वोपरि है।
दरअसल, RPSC की सदस्य और कुमार विश्वास की पत्नी डॉ. मंजू शर्मा का नाम SI भर्ती 2021 में हुई धांधलियों में भी सामने आया था। कुमार विश्वास की पत्नी को पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में RPSC का सदस्य बनाया गया था।
अदालत ने की थी मंजू शर्मा की भूमिका पर टिप्पणी
Kumar Vishwa’s wife Resignation : पेपर लीक की बात सामने आने पर राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने SI भर्ती रद्द करने के दौरान बड़ी टिप्पणी की थी। जस्टिस समीर ने कहा था कि रामूराम राईका ने अपनी बेटी को इंटरव्यू में अच्छे अंक दिलाने के लिए आयोग के कई सदस्यों को बेटी की फोटो दिखाई, जिसमें डॉ. मंजू शर्मा का नाम भी शामिल था। इस विवाद के बाद आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।


