टीआरपी डेस्क। कॉमेडियन कुणाल कामरा अपने पैरोडी सॉन्ग्स को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बनाया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। अब कामरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए एक नया पैरोडी सॉन्ग जारी किया है।

https://twitter.com/kunalkamra88/status/1904802917556822437

‘सैलरी चुराने दीदी आई, कहते हैं निर्मला ताई’

26 मार्च को पोस्ट किए गए इस वीडियो में कुणाल गा रहे हैं-
“साड़ी वाली दीदी, लोगों की सैलरी लूटने आई हैं, और उनका नाम है निर्मला ताई।”
कामरा ने देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की नीतियों पर व्यंग्य करते हुए गाया-
“आपका टैक्स का पैसा हो रहा हवा-हवाई, सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो इनके मन में, खोदकर ले अंगड़ाई, ट्रैफिक बढ़ाने ये हैं आई, ब्रिजेस गिराने ये हैं आई, कहते हैं इसको… तानाशाही।”

5 दिन में 3 पैरोडी सॉन्ग

कुणाल कामरा ने बीते 5 दिनों में तीन पैरोडी सॉन्ग जारी किए हैं

  • 22 मार्च: एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग, जिसके बाद विवाद हुआ।
  • 25 मार्च: ‘हम होंगे कंगाल’ पैरोडी सॉन्ग, जिसमें उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा।
  • 26 मार्च: निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए नया पैरोडी सॉन्ग।
See also  आर्थिक नाकेबंदी : पंचायत की अनुमति के बिना सर्वे से भड़के ग्रामीणों ने मार्ग किया बाधित, कोयला खदान की भू-अर्जन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग
https://twitter.com/kunalkamra88/status/1904466272450199742

‘हम होंगे कंगाल’ पैरोडी सॉन्ग

25 मार्च को पोस्ट किए गए एक अन्य वीडियो में कामरा ने गाया- हम होंगे कंगाल एक दिन, मन में अंधविश्वास, देश का सत्यानाश।”
वीडियो में उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक नीतियों पर कटाक्ष किया, जिसमें कुछ हालिया घटनाओं के फुटेज भी शामिल थे।

‘एकनाथ शिंदे’ पर पैरोडी सॉन्ग से विवाद

22 मार्च को अपने शो में कामरा ने एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। इस गाने में उन्होंने शिंदे के गुवाहाटी जाने और पार्टी बदलने पर तंज कसा। वीडियो वायरल होने के बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में उनके होटल और स्टूडियो में तोड़फोड़ की।

FIR और कानूनी कार्रवाई

कामरा के वीडियो के बाद विवाद बढ़ गया। 23 मार्च की रात शिवसैनिकों ने उनके ऑफिस और स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जिसके बाद शिवसेना नेता राहुल कनाल समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, कामरा पर भी FIR दर्ज की गई है और मुंबई पुलिस ने उन्हें समन भेजा है।

See also  Bengal Assembly Elections: ओवैसी के हैदराबादी दांव से टीएमसी चारों खाने चित, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी से गठबंधन का ऐलान

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।